10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिन्ह्ति मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग एवं सीसीटीव्ही रिकार्डिंग के लिये नोडल अधिकारी एवं तकनीकी सहयोगी नियुक्त

मतदान केन्द्रों पर रखेगें नजर

2 min read
Google source verification
 Nodal officers and technical associates appointed for casting and CCTV recording at the polling booths

चिन्ह्ति मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग एवं सीसीटीव्ही रिकार्डिंग के लिये नोडल अधिकारी एवं तकनीकी सहयोगी नियुक्त

शहडोल. उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 जिले में हो रहे 28 नवम्बर को मतदान दिवस पर चिन्ह्ति मतदान केन्द्रों में बेवकास्टिंग एवं सीसीटीव्ही रिकार्डिंग हेतु विधानसभा वार नोडल अधिकारी एवं तकनीकी सहयोगी नियुक्त किये गये है। विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी में एआर चिरामन तहसीलदार ब्यौहारी नोडल अधिकारी एवं प्रदीप तिवारी सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक ब्यौहारी सहायक होगें। विधानसभा क्षेत्र 84-जयसिंहनगर में बीके मिश्रा तहसीलदार सोहागपुर नोडल अधिकारी एवं अर्जुन पटेल सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक सोहागपुर सहायक होगें। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर में विकासचन्द्र जैन तहसीलदार बुढ़ार नोडल अधिकारी एवं यज्ञ प्रकाश मानिकपुरी सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक उनके तकनीकी सहायक होगें।


जिला स्तरीय सीसीटीव्ही रिकार्डिंग के लिये अवलोकन टीम का गठन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 जिले में हो रहे 28 नवम्बर को मतदान दिवस पर चिन्ह्ति मतदान केन्द्रों पर मतदान दिवस पर बेवकास्टिंग एवं सीसीटीव्ही की रिकार्डिंग की जानी है। इसके प्रसारण के अवलोकन हेतु जिला स्तर पर विधानसभा वार बेवकास्टिंग अवलोकन टीम का गठन किया गया है। इस टीम के सदस्य लाईव प्रसारण का अवलोकन कर प्रतिवेदन निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करेगें। विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी के लिये पी सातपुते परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, 84-जयसिंहनगर के लिये हरीकृष्ण सोनी वरिष्ठ प्रबंधक ई-दक्ष केन्द्र एवं 85-जैतपुर के लिये कपिलदेव मिश्रा प्रशिक्षक ई-दक्ष केन्द्र को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन हेतु संस्थाओं का अधिग्रहण
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 में 28 नवम्बर के दिन होने वाले मतदान के लिये लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 एवं मप्र शासन विधि विभाग की अधिसूचना के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये शासकीय एवं अशासकीय भवनों का अधिग्रहण किया गया है । अधिग्रहीत भवनों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सोहागपुर, सतगुरू स्कूल शहडोल एवं सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल पुलिस लाईन भवनों का अधिग्रहण 26 से 28 नवम्बर 2018 तक के लिये किया गया है। साथ ही अधिग्रहीत भवनों में प्राचार्यों को मूलभूत सुविधायें फर्नीचर, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।