11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप सरपंच की अश्लील हरकत, प्यार के जाल में फंसाकर रेप कर बनाया वीडियो

अश्लील वीडियो बनाकर उप सरपंच दे रहा था वायरल करने की धमकी, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत...

less than 1 minute read
Google source verification
shahdol.jpg

शहडोल जिले में एक उपसरपंच ने एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर पहले तो उसके साथ रेप किया और फिर रेप का वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी छात्रा ने अब हिम्मत जुटाकर आरोपी उप सरपंच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद उप सरपंच की अश्लील हरकत का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल आरोपी उप सरपंच पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

प्यार के जाल में फंसाकर लूटी आबरू
मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना इलाके के एक गांव का है जहां रहने वाली 22 साल की आदिवासी युवती ने गांव के उप सरपंच जेठूलाल प्रजापति के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने पहले तो उसे अपनी बातों के जरिए प्यार के जाल में फंसाया और फिर एक दिन डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया और रेप करते वक्त वीडियो बना लिया।


यह भी पढ़ें- तेज साउंड में गाने बजाकर दबा दी चीखें, कार में लूटी युवती की आबरू, पढ़ें पूरी खबर

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की शिकायत
पीड़ित आदिवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उप सरपंच ने रेप करते वक्त उसका जो वीडियो बनाया था उसे वायरल करने की धमकी देकर उप सरपंच उस पर कई दिनों से दबाव बना रहा था। उसने उप सरपंच से दूरी बना ली थी लेकिन उसे डर है कि कहीं उसका वीडियो वायरल न हो जाए इसलिए उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं उप सरपंच फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
देखें वीडियो- BLAST का LIVE VIDEO