
People demanding train for Nagpur
शहडोल- शहडोल से अगर यात्रियों को ट्रेन के जरिए नागपुर जाना है। तो यहां से नागपुर के लिए डायरेक्ट कोई भी ट्रेन नहीं है। इसके लिए यहां के यात्रियों को बिलासपुर या फिर कटनी से जाकर ट्रेन पकडऩी होगी। जबकि शहडोल से नागपुर के लिए यहां से कई यात्रियों का आना-जाना लगा ही रहता है। फिर भी यहां से यात्रियों को नागपुर जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा नहीं है। एआरएम कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने पार्षदों के साथ डीआरएम ओ राज गोपालम को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिसमें शहडोल से नागपुर तक के लिए ट्रेन चलाने की मांग की गई।
जिस पर डीआरएम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अन्य मांगों पर विचार उपरांत समस्याओं के समाधान की बात कही। अन्य मांगों में रेलवे कॉलोनी में बढ़ती चोरियां व अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने, रेलवे स्टेशन में एटीएम लगवाने, प्लेटफार्म नंबर एक और दो में दिव्यांगों के आवागमन के लिए रैंप का निर्माण कराने, पुराने रेल गोदाम से रेलवे कॉलोनी तक मार्ग दुरुस्त कराने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, आंगनबाड़ी को भवन उपलब्ध कराने, कॉलोनी के जर्जर भवनों के मरम्मत कराने, रेल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर किए जाने और कॉलोनी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी में पुलिस चौंकी स्थापित किए जाने की भी मांग रखी।
इस मौके पर पार्षद महेश भागदेव, शक्ति लक्षकार व रजनी सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान रेल मजदूर कांग्रेस संघ के सचिव सीएन सिंह ने भी डीआरएम को छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के निदान की बात कही।
फूल पौधों पर ही अच्छे लगते हैं
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने जब डीआरएम को फूलों को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत करना चाहा तो डीआरएम ने उसे अस्वीकार कर कहा कि फूल तो पौधों पर ही अच्छे लगते हैं और इन्हे अपने घर में ले जाकर सजा देना और समझ लेना कि मैने फूलों को स्वीकार कर लिया है।
Published on:
12 Oct 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
