
सिकिल सेल एनिमिया मिशन की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं, वे शहडोल के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission), पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहडोल में थे।
patrika.com पर देखें लाइव अपडेट
Live Updates
4.47 pm
नीयत में खोट और गरीब पर चोट
गारंटी की चर्चा बीच आपको बता दूं कि झूठी गारंटी से भी बचना है। ऐसे लोगों से बचना है जिनकी खुद कोई गारंटी नहीं। उन्हें पहचान लीजिए। उनके धोखे के खेल को भांप लीजिए। जब वे मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं, तो वे दाम बढ़ाने वाले हैं। यह परिवारवाद की पार्टियां अपने परिवार के लिए ही काम करती आई हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वे जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वे एक मंच पर दिख रहे हैं। वे देश विरोधी तत्वों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं है। वे गारंटी देकर चले जाएंगे, लेकिन भुगतना आपके बच्चों को पड़ेगा। इसलिए आपको कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों की गारंटी से सतर्क रहना है। इन झूठी गारंटी देने वालों का रवैया हमेशा आदिवासियों के साथ रहा है। यह लोग नई शिक्षा नीति का भी विरोध कर रहे हैं।
4.39 pm
यह कार्ड नहीं मोदी की गारंटी है
पीएम मोदी ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए यह जरूरी है कि जब बच्चों की शादी की जाए तो कुंडली नहीं, बीमारी की जांच जरूर कराएं। क्योंकि जब एक व्यक्ति बीमार पड़ता है तो पूरा परिवार बीमार पड़ता है। मोदी ने कहा कि 2025 तक टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए भी काम करना है। हमारी सरकार बनने के साथ 11 हजार मामले सामने आए थे। आज यह 1 हजार से भी कम रह गए हैं। 2013 में मलेरिया के 10 लाख मामले थे। 2022 में यह भी घटते-घटते दो लाख से कम हो गए। 2013 में कुष्ठ रोग के सवा लाख मरीज थे। अब यह घटकर 70-75 हजार तक रह गई है। पहले दिमागी बीमार का कहर था, यह भी हम सब जानते हैं। पिछले वर्षों में इसके मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।
हमारी सरकार का प्रयास है कि बीमारी कम हो, साथ ही बीमारी पर होने वाला खर्च भी कम हो। इसलिए हम आयुष्मान भारत योजना लेकर आए हैं, जिससे लोगों पर पड़ने वाला बोझ कम हो। मध्यप्रदेश में एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं। अगर किसी गरीब को कभी अस्पताल जाना पड़ा तो यह कार्ड उसकी जेब में 5 लाख रुपए के एटीएम कार्ड का काम करेगा। आप याद रखिएगा। आपको जो कार्ड मिला है, उअस्पताल में उसकी कीमत पांच लाख रुपए के बराबर है। आपके पास यह कार्ड होगा तो आपको इलाज के लिए मना नहीं कर पाएगा। पैसा नहीं मांग पाएगा। हिन्दुस्तान में कहीं भी कोई तकलीफ हुई तो यह मोदी की गारंटी दिखा देना, उसे कोई मना नहीं करेगा। यह कार्ड पांच लाख रुपए की गारंटी है, और यह मोदी की गारंटी है।
4.24 pm
पीएम मोदी का संबोधन शुरू। सिकिल सेल बीमारी से मुक्ति का। इसकी चपेट में आने वाले ढाई लाख बच्चों का जीवन बचाने का संकल्प है। यह बीमारी बहुत कष्टदायी है। इसके पीड़ितों के जोड़ों में दर्द रहता है। शरीर में थकान रहती है। पीठ, पैर और सीने में असहनीय दर्द महसूस होता है। लंबे समय तक दर्द सहने वाले मरीज के अंदरूनी अंग भी सबको बिखेर देती है। यह बीमारी न हवा से होती है, न पानी से होती है न भोजन से फैलती है। यह बीमारी जो माता-पिता से ही बच्चे में आ सकती है। यह अनुवांशिक है। इसके साथ जो बच्चे जन्म लेते हैं, वो पूरी जिंदगी चुनौतियों से जूझते रहते हैं। पूरी दुनिया में सिकल सेल एनिमाया के इतने मामले होते हैं, उनमें से आधे 50 प्रतिशत हमारे अकेले देश में हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 70 सालों में कभी इसकी चिंता नहीं की। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के थे। आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए यह कोई मुद्दा ही नहीं था। लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती को हल करने का बीड़ा भाजपा की सरकार ने उटाया है। आदिवासी समाज हमारे लिए केवल सरकारी आंकड़ा नहीं है, हमारे आदिवासियों के लिए संवेदनशील विषय है। भावनात्मक मिशन है। एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मैं गुजरात के कई इलाकों में साथ-साथ जाते थे।
4.10 pm
पीएम मोदी ने सिकिल सेल पोर्टल का लोकार्पण भी किया। इस पोर्टल के जरिए सिकिल सेल प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मिशन की कार्यान्वयन के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई। इस मौके पर पीएम ने मोड्यूल का विमोचन भी किया गया। ट्रायबल मिनिस्ट्री की ओर से काउंसलिंग माड्यूलर का भी लोकार्पण किया।
4.05 pm
सीएम बोले -आयुष्मान कार्ड नहीं, पांच लाख रुपए के इलाज की गारंटी है
चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती का विशाल स्मारक जबलपुर में बनाया जाएगा। चौहान ने कहा कि दूसरी सरकार होती थी तो एक ही परिवार का महिमा मंडन करती थी। लेकिन, भाजपा की सरकार ने कई महापुरुषों और कई बलिदान देने वालों को याद किया है। चौहान ने कहा कि आज आयुष्मान कार्ड बांटे जा रहे हैं। यह महज कार्ड नहीं, यह पांच लाख रुपए तक की इलाज की पक्की गारंटी है। पीएम मोदीजी ने जल जीवन मिशन लांच किया। आदिवासी बहनों के घर हैंडपंप से नहीं टोटी वाला नल लगाकर पानी पहुंचाया। जल जीवन मिशन का पैसा मोदीजी ने दिया, लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना थी, लेकिन कमलनाथजी की सरकार ने वापस कर दिया। पीएम किसान सम्मान निधि छोटे किसानों को दी जाती है, उन्होंने सोचा ही नहीं। प्रधानमंत्रीजी की और सरकार की कई योजना को लागू नहीं किया। लेकिन जब मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनी, तो कई योजनाएं दी। इस सरकार के आने के बाद कई मकान दिए गए। बैगा, भारिया, सहरिया आदि गरीब आदिवासी बहनों को जो एक हजार रुपए देते थे, कमलनाथ सरकार ने वो पैसे भी छीन लिए। लड्डू के पैसे मिलते थे, वो भी कांग्रेस सरकार ने छीन लिया था। अब हमने लाडली योजना शुरू की, हम हर बहना को एक हजार रुपए देंगे। आज पीएम मोदी का पूरी दुनिया हृदय से सम्मान करती है। आज पूरी दुनिया भारत की जय बोल रही है। ऐसे भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं।
3.55 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू।
3.53 pm
मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की हैसियत से मैं पीएम मोदीजी का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि उन्होंने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
3.48 pm
देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का संबोधन शुरू। मांडविया ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के बारे में बताया। मांडविया ने इस बीमारी की गंभीरता बताते हुए आदिवासियों से कहा कि अपने बच्चों की शादी के लिए कुंडली भले ही न मिलाएं, लेकिन ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। मांडविया ने आयुष्मान भारत कार्ड की शुरुआत करने का मकसद बताया।
3.38 pm
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का संबोधन शुरू। कुलस्ते ने रानी दुर्गावती के बलिदान के बारे में बताया। प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
3.32 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। सबसे पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पीएम मोदी को आदिवासियों की आस्था की प्रतिक एक माला भी भेंट की।
3.02 pm
अभियान पर एक नजर
पीएम मोदी सिकल सेल को जड़ से मिटाने के लिए बड़े अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं।
2047 तक देश से खत्म कर देंगे यह बीमारी।
17 राज्यों में फैला है इस बीमारी का असर।
7 करोड़ से अधिक आदिवासी इस से पीड़ित।
गुजरात में सीएम रहते हुए छेड़ा था अभियान।
बीमारी के खिलाफ केंद्र सरकार की बड़ी योजना।
बीमारी से लाल रक्त कोशिकाएं मर जाती हैं।
पीएम मोदी ने की है पहल।
3.00 pm
पीएम मोदी सिकल सेल को जड़ से मिटाने के लिए बड़े अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। 2047 तक देश से खत्म कर देंगे यह बीमारी।
2.50 pm
पीएम मोदी का हेलिकाप्टर थोड़ी देर में शहडोल में लैंड होगा।
2.40 pm
शहडोल के लालपुर मैदान पर पीएम मोदी का हेलीकाप्टर लैंड होगा। यहां से वे सड़क मार्ग से पकरिया ग्राम पंचायत के जल्दीटोला के बरटोला पहुंचेंगे। पकरिया में जनजातीय समाज के मुखिया, फुटबॉल खिलाड़ी, लखपति दीदी व पेशा समिति के मुखियों से संवाद व सामूहिक भोज में शामिल होंगे। इसके लिए लालपुर से पकरिया तक छह किलोमीटर लंबा कारिडोर बनाया गया है। इसमें 15 हजार लकड़ी की बल्लियां और 20 हजार बांस की बल्ली का उपयोग किया गया है। छह किमी लंबे कारिडोर में हर पचास कदम पर पुलिस की तैनाती की गई है।
2.30 pm
यहां से शहडोल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी। 3.30 बजे शहडोल में होने वाला है पीएम मोदी का कार्यक्रम।
2.15 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर पहुंचे। तेज बारिश के बीच पीएम मोदी की डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। भारतीय वायु सेना के विमान से पीएम मोदी जबलपुर पहुंचे।
2.00 pm
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से जबलपुर के रास्ते शहडोल पहुंच रहे हैं। इससे पहले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर स्थानीय सांसद राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके थोड़ी देर बाद वे शहडोल के लिए रवाना हो गए।
1.45 pm
कई जिलों से भाजपा कार्यकर्ता शहडोल पहुंच रहे हैं। कई रास्तों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल।
01.30 pm
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, बताया जा रहा है कि ये बस डिंडौरी से चलकर शहडोल में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते मेें हादसा हो गया, हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
01.30 pm
शिवराज सिंह ने किया स्वागत
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश पहुंचने पर एक वीडियो जारी कर उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ, समृद्धि आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन है।
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ और मध्यप्रदेश के करोड़ों नागरिकों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्डों के वितरण से स्वस्थ भारत के संकल्पों की सिद्धि को एक नई शक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः
जानिए क्या होती है सिकिल सेल एिमाया बीमारी, कैसे फैलता है यह रोग
लाल रक्त कोशिका विकारों का एक समूह है जो आपके माता-पिता से बच्चों जन्म से मिलता है। सिकल सेल रोग वाले लोगों में कुछ लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं जो गोल के बजाय सिकल या अर्धचंद्राकार होती हैं। सिकल के आकार की लाल रक्त कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं के अंदर एक दूसरे से चिपक सकती हैं, रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन को अवरुद्ध कर सकती हैं और दर्द पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के साथ समस्याएं, अंग क्षति और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सिकल सेल रोग, जिसे कभी-कभी सिकल सेल एनीमिया (sickle cell anaemia) कहा जाता है। यह संयुक्त राज्य में अन्य नस्लीय या जातीय समूहों
कैसे होते हैं लक्षण
इन रोगियों के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। सबसे सामान्य लक्षण दर्द है। सामान्य से कम लाल रक्त कोशिकाएं होने के कारण एनीमिया या रक्त में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से आप थका हुआ और कमजोर महसूस करने लगते हैं। शरीर के तिल्ली, हृदय, फेफड़े, आंखें, गुर्दे, यकृत, या अन्य अंगों को नुकसान होता है, तो अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण भी हो सकते हैं।
Updated on:
01 Jul 2023 08:01 pm
Published on:
01 Jul 2023 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
