
PS PHE visits rural area
पीएस पीएचई ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा
बैगा बाहुल क्षेत्र में पानी का संकट- पीएस
फोटो-
शहडोल. बैगा बाहुल्य बस्तियों और पहाड़ी इलाकों में पानी का संकट गर्मी के दिनों में हो सकता है, जल अभावग्रस्त जिला होने के बाद भी पानी के संकट की स्थिति जिले और संभाग में नहीं होगी, अगर हम असावधानी नहीं करेंगे तो ऐसी स्थिति नहीं निर्मित होगी। उक्त बातें पीएचई विभाग के पीएस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। दरअसल पीएचई विभाग के पीएस प्रमोद अग्रवाल दो दिनों के दौरे पर संभाग में गर्मी के पहले पेयजल की स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने शहडोल पहुंचे। उन्होने कहा कि २-३ फीसदी नलजल योजनाएं और हैंण्डपंप बंद हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि ३० से ४० फीसदी हैंण्डपंप और नलजल योजनाएं बंद हों। उन्होने बताया कि हम उमरिया जिले के पाताल कोट और अनूपपुर के राजेन्द्रग्राम तथा शहडोल के पडमनियां गांव समेत लगभग १०-१२ गांवों का भ्रमण किया है। पहाड़ी और बैगा बाहुल गांवों में कुछ समस्या है, जिसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि हर ब्लाक में ४-४ नलजल योजनाओं का जनसंख्या के आधार पर नलजल योजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है। कुछ नलजल योजनाओं का टेंडर हो गया है, कुछ का रेट अधिक होने के कारण नहीं हो पाया है, जल्द ही उनके टेंडर बुलाए जाएंगे। उन्होने कहा कुछ ऐसे गांव हैं जहां पहाडी क्षेत्र होने के कारण हैंण्डपंप नहीं लग पाए जा सकते। नलजल योजनाओं की समस्या दो तरह की है, कुछ में पानी नहीं निकल रहा, कुछ नलजल योजनाओं की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हे सुधार कराया जाएगा।१६ नलजल योजनाओं का जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। उन्होने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बात की है, अगर कहीं पानी की समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए।
अधिकारियों को दी चेतावनी-
पीएस प्रमोद अग्रवाल के साथ पीएचई विभाग के साथ ईएनसी, चीफ इंजिनियर सहित ५ सदस्यीय दल शहडोल पहुंचकर संभाग और जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें पेयजल की समस्या से निपटने और बंद नलजल योजनाओं तथा बिगड़े हैंण्डपंपों का सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गर्मी में पानी की समस्या को लेकर किसी तरह की लापरवाही के कारण समस्या आती है, तो अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
5 Apr 2018, 8:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.