शहडोल. बांधवगढ़ से सटे घुनघुटी के घने जंगलों में बाघों के मूवमेंट पर खेतों में दौड़ते करंट से खतरा है। ग्रामीण अपने खेतों में करंट फैलाकर शिकार कर रहे हैं। हाल ही में घुनघुटी क्षेत्र में बाघ और स्वाइन के शिकार मामले में भी इसकी पुष्टि की है।
इसके बाद भी न तो वन विभाग गंभीरता दिखा रहा है और न ही बिजली और राजस्व विभाग कोई प्रभावी पहल के लिए सामने आ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घुनघुटी क्षेत्र में ६ से ७ बाघों का कई बार मूवमेंट रहता है।