6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी ने छीनीं परिवार की खुशियां, डूबने से तीन बच्चियों की मौत

आपस में बहनें थी तीनों बच्चियां, नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा...

2 min read
Google source verification
shahdol.jpg

,,

शहडोल. शहडोल जिले से एक दुखभरी खबर सामने आई है। यहां नदी में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां नदी में नहाने गई थीं जहां गहरे पानी में जाने के कारण वो डूब गईं। तीनों बच्चियां आपस में बहनें लगती थीं इनमें से दो कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर आई थीं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नदी ने छीनीं खुशियां
घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सौंता गांव की है। जहां शुक्रवार की दोपहर नदी में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। सभी रिश्तें में बहन लगती हैं। जानकारी के मुतबिक सौंती गांव में रहने वाले राजू पाल के घर बीते दिनों सामाजिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने सीधी जिला के सिलावर से भांजी पारुल पाल 8 साल व पायल पाल 11साल भी पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे परिजन अपने काम पर लगे थे इसी दौरान राजू पाल की बेटी आरती पाल 14 साल नदी नहाने जाने के लिए पारुल पाल व पायल पाल के साथ अन्य सहेलियों को भी साथ ले गई। घर से 200 मीटर की दूरी पर झांपर नदी में नहाते वक्त तीनों गहरे पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें- आंधी में 100 मीटर लंबे मोबाइल टॉवर के गिरने का LIVE VIDEO

गांव में पसरा मातम

काफी देर तक जब तीनों बच्चियां पानी से बाहर नहीं निकलीं तो साथ में गईं दूसरी बच्चियों ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण भागते हुए नदी पर पहुंचे। हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। नदी और घर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनो बहनों के शव को पानी से बाहर निकलकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की।

देखें वीडियो- आंधी में मोबाइल टॉवर के गिरने का live video