11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो चुनाव से पहले ये है इस पार्टी का प्लान, मप्र में मजबूती के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 3 May 2018, 5:50 PM IST

samajvadi party plan mp election 2018

तो चुनाव से पहले ये है इस पार्टी का प्लान, मप्र में मजबूती के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी
बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की तैयारी

शहडोल- चुनावी साल है, इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं, इसके लिए सभी पार्टियों ने रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है, प्लान भी तैयार कर रहे हैं। और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की तैयारी चल रही है।

मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी भी इस साल चुनाव मैदान में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि पार्टी इस साल के विधानसभा चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। सपा उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाएगी और मप्र में बूथ स्तर तक अपनी पार्टी केा मजबूत कर मैदान में उतरेगी।

इस मौके पर जिले के प्रभारी निर्भय सिंह, स्थानीय पदाधिकारी राशिद खान और राकेश सिंह मौजूद थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है, अब जनता चुनाव में बीजेपी को इसका जवाब देगी।

बेरोजगारी, किसानों के मामलों सहित प्रत्येक मोर्चा पर बीजेपी सरकार फेल हो चुकी है। सपा यूपी में लाखों युवाओं को नौकरी, किसानों को निशुल्क दवाएं, खाद्य बीज आदि विकास कार्य किए थे। इन्हीं विकास कार्यों के दम पर मप्र में भी समाजवादी पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि मप्र के सभी 51 जिलों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर पर 5 सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त करेंगे। शहडोल की बात करें तो शहडोल में सपा के 10 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष करेगी। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुलझाने के प्रयास होंगे। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।