शहडोल- शहर की पूजा वस्त्रकार ने क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है। जहां पूजा ने कमाल का प्रदर्शन किया। 11 नंबर की जर्सी में पूजा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। विमेंस इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच ३ मैच की टी-20 सीरीज बेलगाम में खेली जा रही है। जहां आज सीरीज का पहला टी-20 मैच था। जिसमें शहडोल की पूजा वस्त्रकार को भी सीरीज के पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जहां पूजा ने किसी को भी निराश नहीं किया। और कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 57 रन ही बना सकी। और ऑलआउट हो गई। जहां इंडिया ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ए को बड़ा टारगेट सेट नहीं करने दिया। इंडिया ए की ओर से पूजा वस्त्रकार ने ओपनर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूजा ने मैच में 2 ही ओवर किए और 5.00 की इकॉनमी से 10 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। पूजा ने अपने 12 गेंद के इस स्पेल में 8 डॉट गेंद किए। पूजा के इस स्पेल ने सबको प्रभावित किया।