
शहडोल पुलिस थाने में दर्ज हुआ केस।
Shahdol News: गाली-गलौज का विरोध करना व वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक की लात-घूंसों से बेदम पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस के कहना है कि मध्य प्रदेश के शहडोल में बोडरी निवासी राजेश कोरी के साथ करुणेश पाण्डेय अक्सर गाली-गलौज करता था। मंगलवार शाम राजेश ने विरोध किया और वीडियो बनाने लगा। इस बात को लेकर आरोपी मारपीट करने लगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में दलितों की बेरहमी से पिटाई और उनके साथ अमानवीयता की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
Updated on:
04 Jul 2024 09:33 am
Published on:
04 Jul 2024 09:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
