
मध्य प्रदेश के शहडोल से से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां चोरी की दोहरी मार झेल रहे परिवार को न्याय के लिए दर-दर ही भटकना पड़ रहा है। यहां ब्यौहारी में एक सराफा व्यापारी ( bullion trader ) के घर से 18 लाख की चोरी को पुलिस ने सिर्फ 26 हजार की चोरी बताते हुए केस दर्ज कर लिया। बैग में रखे जेवरात के बिल दिखाने के बावजूद भी पुलिस ने पीड़ितों की एक न सुनी और लाखों की चोरी को हजारों में बदलकर पीड़ितों को घर लौटा दिया। थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार अपनी गुहार लेकर घर से 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में बैठे वरिष्ठ अधिकारी से अपनी गुहार लगाने पहुंचा तो कुछ बदमाश उसके घर से उसकी बाइक भी चुराकर ले गए।
बता दें कि, ये अजीबो गरीब मामला ब्यौहारी थाना इालके के अंतर्गत आने वाले क्रमांक नंबर - 2 महात्मा गांधी नगर का है। यहां रहने वाले सराफा व्यापारी विवेक सोनी के सूने घर में अज़ात चोरों ने धावा बोलकर घर से कैश और सोने-चांदी की ज्वेलरी पार करके फरार हो गए। परिवार के लोग जब घर आए तो जो नजारा उन्होंने देखा उससे उनके होश उड़ गए। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने ब्यौहारी थाने में की, लेकिन हैरत की बात ये रही कि ब्यौहारी पुलिस 18 लाख की चोरी के मामले को मात्र 26 हजार की बताकर पीड़ित के साथ घटी घटना की पूरी कहानी ही बदल दी। इधर परिवार वाले जब इसकी शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंचे तो लौटने पर पता चला कि उनके घर पर खड़ी उनकी बाइक भी चोरी हो गई है।
पूरे मामले शहडोल एएसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि चोरी के मामले की एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उस आधार मामला दर्ज कर लिया है। बाद में चोरी की सूचना दी गई है। चोरी के माल का डायरी में लिखा किया गया है। रही बात चोरी की शिकायत करने आने के दौरान बाइक चोरी होने की तो इसकी कोई जानकारी अबतक हमारे पास नहीं आई है।
Updated on:
23 May 2024, 10:20 AM IST
Published on:
23 May 2024, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.