27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल, वालीबाल और कबड्डी खेल का हुआ आयोजन ,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मतदाता जागरूकता अभियान

2 min read
Google source verification
soccer-volleyball-and-kabaddi-game-organized-winners-were-rewarded

फुटबॉल, वालीबाल और कबड्डी खेल का हुआ आयोजन ,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

फुटबॉल, वालीबाल और कबड्डी खेल का हुआ आयोजन ,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शहडोल . मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ब्यौहारी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव की उपस्थिति में फुटबॉल वालीबाल तथा कबड्डी का आयोजन एक साथ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर खेल का लुफ्त उठाया तथा मतदाता जागरूकता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मिकी माउस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित फुटबाल, कबड्डी एवं बालीबाल के विजेताओं को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुये बैठक में निर्देश दिए कि सम्पत्ति विरूपण एवं अन्य कार्यवाहियां निष्पक्ष रूप से की जाये। उक्त कार्यवाहियां करने में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिये तथा कार्यवाहियां निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ होना चाहिये। कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहीं थी। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशेाक कुमार ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कहा कि जिले के विद्युत विहीन मतदान केन्द्रों में विद्युत की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये, सभी मतदान केन्द्रों में शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुये कहा कि मतदान कर्मियों को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिया जाये तथा मतदान कर्मियों से मतदान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाये। निर्वाचन के दौरान आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस 28 नवम्बर को समुचित स्वास्थ्य सुविधायें भी सुनिश्चित की जाये तथा मतदान दलों को दवाईयों का किट्स भी उपलब्ध करायें।

कलेक्टर ने सभी नगरपालिका अधिकारी नगरीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा मतदान केन्द्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प तथा दिव्यांगजनों हेतु आवष्यक व्यवस्थायें सुनिष्चित करें। मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाएं कराने के कार्य को संबंधित अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में कलेक्टर द्वारा सम्पत्ति विरूपण से संबंधित प्रकरणों की विधानसभावार समीक्षा की गई तथा सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि सम्पत्ति विरूपण से संबंधित की जा रही कार्यवाहियों का प्रतिवेदन निर्वाचन कार्यालय को तत्काल भेजना सुनिष्चित किया जाये। सभी अधिकारी निर्वाचन का कार्य पूर्णत: पारदर्षिता एवं निष्पक्षता के साथ पूर्ण कराये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्वीप गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और यह कहा कि मतदान दिवस को सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी स्वयं मतदान करें और परिजनों से भी मतदान करायें। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सौरव ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाहियां करें तथा कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी करायें। उन्होनें कहा कि रिटर्निंग कक्ष से 100 मीटर दूरी तक वाहनों का प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा तथा अभ्यर्थी के साथ 3 व्यक्तियों के प्रवेष की ही अनुमति रहेगी। शहडोल जिले में बनाये जा रहे पिंक बूथों में समुचित महिला सुरक्षा बल मुहैया कराया जायेगा। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिये समुचित वाहनों की व्यवस्था की जा चुकी है।