30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में होगी विशेष निगरानी

कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल होगा प्रतिबंधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:54 AM IST

Special monitoring in sensitive examination centers

Special monitoring in sensitive examination centers

शहडोल. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 1 मार्च से हायर सेकेण्ड्री एवं 5 मार्च से हाई स्कूल की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर नरेश पाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नरोत्तम वरकड़े, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी सहित परीक्षा केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि शहडोल जिले में इस वर्ष 48 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। उन्होने बताया कि जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जायेगी तथा सभी परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों, शिक्षको तथा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा वहीं मीडिया कर्मी भी परीक्षा केंद्र तक मोबाईल नहीं ले जा सकेंगें। कलेक्टर ने बताया कि शहडोल जिले में कक्षा 10 वीं की परीक्षा 13254 नियमित परीक्षार्थी एवं 688 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल होंगें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शहडोल जिले में 22 फरवरी 2018 को परीक्षा की गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्रों के समीपस्थ थाने में पहुंचाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इस वर्ष परीक्षा केन्द्रों में केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष की ड्यिूटी रेण्डम पद्धति से लगाई गई है।

.....................................
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने विवि में लगा कैम्प
शहडोल. पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को छात्राओं का ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने कैम्प का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिवाजी के छायाचित्र के समीप दीप प्रज्वलित किया गया व उन्हे पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर डा. करुणेश झा, विभाग संगठन मंत्री भूपेन्द्र नामदेव, विभाग संयोजक गोविंद तिवारी, जिला संयोजक आशीष तिवारी, सह संयोजक संयोजक सौरभ गोले, विवि उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, सचिव डिवनिटी गौतम के साथ अन्य कार्यकर्ता व छात्रगण उपस्थित रहे।