2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्त थी तीन मिनट में पूरी बोतल खत्म करने की, हुआ खौफनाक अंजाम

मां के इकलौते सहारे की जिद पड़ी युवक पर भारी, दोस्त भी सदमे में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 11 Feb 2018, 2:01 PM IST

death

शहडोल। युवक ने दोस्तों संग अजीबोगरीब शर्त लगाई। वह शर्त जीत गया लेकिन जिंदगी हार गया। शर्त थी कि वह शराब की पूरी बोतल तीन मिनट में खत्म कर देगा। उसने खत्म कर भी दी लेकिन उसका अंजाम खौफनाक होगा। मां का इकलौता सहारा उस युवक की जिद ही उस पर भारी पड़ गई। शराब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
शहर के जिला अस्पताल के नजदीक शराब दुकान के अहाते में दोस्तों के साथ लगाई शर्त में मोंटी जिंदगी से हार गया। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शहर के कोतवाली क नजदीक रहने वाला अभिसार शुक्ला मोंटी दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए अहाता गया था। जहां पर दोस्तों ने एक बोतल को ३ मिनट में पूरी खत्म करने की शर्त लगाई। इस दौरान मोंटी ने दोस्तों की लगाई शर्त में अधिक शराब पी गया।

अहाते में ही गिर गया अचेत होकर
देखते ही देखते युवक की हालत बिगड़ गई और अचेत होकर शराब अहाते में ही गिर गया। युवक को अचेत अवस्था में आनन फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोस्त जिला अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब के सेवन से युवक की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को युवक का पीएम करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पिता के देहांत के बाद मां का सहारा
अभिसार उर्फ मोंटी का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। अभिसार मां के साथ शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करता था। अभिसार का मां का इकलौता सहारा था। मोंटी की मौत के बाद परिवार और दोस्तों में मातम छा गया।
दबाने में जुटे रहे मामला
शराब अहाते में शराब पीने से युवक की मौत के बाद बाद कई लोग मामले को पूरी तरह दबाने में जुटे रहे। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरूकर दी है।