शहडोल- प्रदेश सरकार के मंत्री पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। उन्हें इतना पावर दे दिया गया है कि वह कहीं भी कुछ भी कह देते हैं। प्रदेश सरकार कुछ भी दिखावा करे लेकिन उसे न तो प्रदेश के किसानों की कोई चिंता है और न ही आम नागरिकों की। पूरे प्रदेश में सूखे की स्थिति है बावजूद इसके इसे सरकार गंभीरता से नही ले रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस आगामी 4 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही अभियान चलाकर आम जन के हितो की हो रही अनदेखी के विरोध में सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।