14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दिनों यहां लग रही है छात्र-छात्राओं की भीड़

शुरू होने वाली हैं सेमेस्टर परीक्षाएं

2 min read
Google source verification
These days there is a crowd of students

These days there is a crowd of students

शहडोल. पं. शंभूनाथ शुक्ल कालेज में शीघ्र ही सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो जायेंगी। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई है। जिसके लिये परीक्षा फर्मा भरने की तिथियां निर्धारित की गई है इसके साथ ही अन्य कालेजो में भी परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। कालेजों द्वारा परीक्षा फार्म जमा करने की तिथियां निर्धारित करने के साथ ही छात्र इसकी तैयारी में जुट गये हैं।

छात्र समस्त औपचारिकतायें पूरी कर आवेदन जमा करने की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पं. एस एन शुक्ल महाविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 7 दिसम्बर नीयत की गई है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 15 दिसम्बर तक आवेदन लिये जायेंगे। हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथियां निर्धारित नही की गई है। बताया जा रहा है कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो जायेंगी। जिसके लिये छात्रों के साथ ही कालेज प्रबंधन भी तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं परीक्षा फार्म भरने के लिये पं. शंभू नाथ शुक्ल महाविद्यालय में छात्र कतार में खड़े देखे जा सकते हैं।

विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की स्थिति निर्मित न हो इसे ध्यान में रखते हुये छात्रों द्वारा समय रहते आवेदन जमा करने की कोशिश में लगे हुये है। इसके साथ ही छात्र आगामी दिनो में होने वाली परीक्षा को लेकर भी अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कालेजो में प्रेक्टिकल व अन्य प्रक्रियायें शुरु कर दी गई है।
------------------------------------

5 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा
दिन में चिलचिलाती धूप और शाम को चल रहीं सर्द हवाएं

शहडोल- सर्द हवाओं ने रात का पारा 1 डिग्री सेल्सियस गिराकर 5 पर पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में तापमान और लुढ़कने का अनुमान है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिसे और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यादि दिन के समय चिलचिलाती धूप रही, लेकिन सुबह-शाम के समय चलने वाली सर्द हवाओं के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई है। शाम 4 बजे के बाद से ही सर्द हवाएं जोर पकड़ रहीं हैं। आने वाले समय में शीत लहर का अंदेशा बना हुआ है। हवाओं की गति भी बढ़ रही है। सर्द हवाओं की गति 13 से 15 किमी प्रति घंटा आंकी गई है। ठंड का सबसे ज्यादा असर रात के समय महसूश किया जा रहा है। कपकपाने वाली ठंड और सुबह-शाम चलने वाली शीत लहर ने लोगों को हलाकान कर दिया है।