
मध्यप्रदेश में यहां धरने पर बैठा कांग्रेस का ये विधायक
शहडोल- शहडोल जिले के ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह आज से धरने पर बैठ गए हैं। उनका ये धरना प्रदर्शन ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में जल संकट को लेकर है। कांग्रेस विधायक रामपाल सिंह पपौंध तिराहे में धरने पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रामपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अभी से जल संकट व्याप्त है। जिसे लेकर उन्होंने विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन अभी तकसमस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसकी वजह अब वो धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबतक कि उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा।
-------------------------------------
कम्युनिस्ट पार्टी का सम्मेलन हुआ
शहडोल- ग्राम साबो पंचायत में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्ष मंडल में भारतीय कम्युनिष्ट के प्रभारी कामरेड सामित अली, विकास शर्मा, भोलानाथ कुशवाहा, चैना बैगा उपस्थित थे।
कामरेड अली ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहडोल में आदिवासियों का शोषण हो रहा है और सेठ, साहूकार फल-फूल रहे हैं। सम्मेलन में तीन सदस्यीय सचिव मंडल बनाया गया जिसमें सचिव कामरेड नेमन पाव, रामप्रसाद सिंह गौंड़, रामचरण साकेत सदस्य चुने गए।
-----------------------------------------
मौके पर ही निपटाई जाएंगी विद्युत समस्याएं
शहडोल- गुरुवार 22 फरवरी को पावर हाऊस कैंपस में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जबलपुर से फोरम के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। जो उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग, बिल, बिजली आपूर्ती एवं ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्याओं शिकायतों को मौके पर सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। अधीक्षक अभियंता केके अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की है।
---------------------------------------
पांच ट्रेनें लेट
शहडोल- गुरुवार को 5 ट्रेनें घंटों लेट आईं। देरी से आ रहीं यात्री ट्रेनों के कारण यात्री परेशान दिखे। कुछ ट्रेनें तो 7 घंटे तक लेट रहीं। मजबूरी में यात्रियों को दूसरी ट्रेन पकड़कर जाना पड़ा। गुरुवार को पुरी से चलकर बीकानेर जाने वाली ट्रेन 2.30 घंटे, निजामुद्दीन दुर्ग 1.30, सारनाथ 7 घंटे, पुरी हबीबगंज 4 और बरौनी गोंदिया 2.30 घंटे लेट शहडोल पहुंची। स्टेशन परिसर में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए।

Published on:
16 Feb 2018 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
