11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना पूछे सब्जी में डाला महंगा टमाटर तो छोड़कर चली गई पत्नी, पढ़ें पूरी खबर

दो दिन से पत्नी और बेटी को ढूंढ रहा पति..पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार...

2 min read
Google source verification
tomatao_1.jpg

शहडोल. टमाटम की लगातार बढ़ रही कीमतें अभी तक तो आम आदमी के घर और रसोई का बजट बिगाड़ रही थीं लेकिन अब महंगा टमाटर घर भी तोड़ने लगा है। जी हां ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शहडोल में सामने आया है। यहां एक पति ने सब्जी में महंगे टमाटर क्या डाल दिए पत्नी इस कदर तमतमा गई कि पति से झगड़ा कर लिया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद अपनी बेटी को लेकर पति को छोड़कर चली गई।

टमाटर डाला तो तमतमाई पत्नी
शहडोल के बेमहौरि गांव के रहने वाले संजीव वर्मा नाम के युवक ने पुलिस से अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। संजीव के मुताबिक दो दिन पहले उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई है। पत्नी के घर छोड़कर जाने की जो वजह संजीव ने पुलिस को बताई वो हैरान कर देने वाली है। संजीव ने बताया कि वो एक छोटा सा ढाबा चलाता है और टिफिन सेंटर भी चलाता है। उसने दो दिन पहले पत्नी से बगैर पूछे सब्जी में टमाटर डाल दिए थे। महंगे टमाटर बिना पूछे सब्जी में डालने से पत्नी इस कदर भड़की की पहले तो उससे विवाद किया और फिर बेटी को लेकर घर से चली गई।

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में फंसा बड़ा अफसर, 10 लाख भी गए और FIR भी हुई, जानें पूरा मामला

दो दिन से ढूंढ रहा पति
पति संजीव वर्मा ने पुलिस से पत्नी व बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वो पत्नी व बेटी को दो दिन से ढूंढ रहा है कि लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल रहा है। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वही इस पूरे मामले थाना प्राभारी संजय जायसवाल ने बताया कि थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि सब्जी में टमाटर डालने पर उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। महिला को समझाइश दी गई है, जल्द ही वह वापस घर लौट आएगी।

देखें वीडियो- गरम मसाला होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट