2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूनिवर्सिटी, मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज और आरटीओ शहर से बाहर, लेकिन कमिश्नर बंगला शहर में बनेगा

15 किमी की परिधि में तीन शिक्षण संस्थान और आवास फिर भी शहर में कमिश्नर का बंगलाव्यवसायिक क्षेत्र में शहर के बीच कमिश्नर बंगला का प्रस्ताव, चली फाइल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 11 Feb 2018, 1:02 PM IST

bangla

GST on house

शहडोल। आरटीओ, कुलपति आवास, यूनिवर्सिटी, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शहर से बाहर किया जा रहा है। तीन बड़े शिक्षण संस्थानों के अलावा आवास शहर की १५ किमी की परीधि में बनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर के बीचोबीच व्यवसायिक क्षेत्र में व्यापार की दिशा में मॉल और व्यवसायिक काम्प्लेक्स की पहल को दरकिनार करते हुए कमिश्नर का बंगला बनाने के प्रस्ताव को हरी झण्डी दे दी गई है। शहर के बीचोबीच कमिश्नर का बंगला तैयार होने से बढ़ते व्यापार में काफी असर पड़ेगा। व्यापारी और शहर के हित को लेकर न तो प्रशासन कोई सुध ले रहा है और न ही जनता के नुमाइंदे सामने आ रहे हैं। स्थिति यह है कि पीआईयू द्वारा कमिश्नर का बंगला तैयार करने के लिए सरकार के पास फाइल भी भेज दी है। हालांकि शहर के मध्य कमिश्नर के निवास तैयार करने के प्रस्ताव को लेकर अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
फारेस्ट का दफ्तर और आवास भी 10 किमी दूर
वन विभाग का दफ्तर और कर्मचारियों का आवास भी शहर से लगभग १० किमी दूर छतवई के नजदीक बनाने का प्रस्ताव सेंशन हुआ है। अभी शहर के बीच में वन विभाग के कार्यालय और आवास हैं। छतवई के नजदीक वन विभाग का कार्यालय और अधिकारी कर्मचारियों के लिए आवास बनने से शहर का एक बड़ा हिस्सा खाली होगा। आने वाले समय में व्यवसायिक दृष्टि के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसके बाद भी शहर के बीच में बनने वाले कमिश्नर बंगला को लेकर गंभीर नहींहैं।

10 किमी में इंजीनियरिंग कॉलेज
शहर की १० किमी की दूरी पर इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शहर से हाइवे को जोडऩे वाले छतवई मार्ग में इंजीनियरिंग कॉलेज तैयार हो रहा है। आने वाले समय में इस रूट पर भी बेहतर व्यापार के आसार रहेंगे।

8 किमी की दूरी पर मेडिकल कॉलेज
शहर से सटे कुदरी चांपा गांव में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तैयार की जा रही है। शहर के बीच से लगभग ८ किमी की दूरी पर स्थित कुदरी चांपा दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस रूट पर भी कमिश्नर का बंगला तैयार किया जा सकता है।

यूनिवसिर्टी और कुलपति निवास
शहर से सटे शहडोल बुढ़ार हाइवे से अलग होने वाले नवलपुर गांव में यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है। शहर से लगभग १० किमी की दूरी पर बन रहे यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुलपति का निवास भी तैयार किया जा रहा है।

10 किमी में आरटीओ का नया दफ्तर
शहर के बीच स्थित आरटीओ कार्यालय को हटाकर शहडोल बुढ़ार मार्ग में रखा गया है। शहर से लगभग १० किमी दूर कंचनपुर मार्ग में आरटीओ का कार्यालय बनाया है। लोगोंं को आरटीओ संबंधी काम के लिए १० किमी दूर जाना पड़ता है।