
अनलॉक-वन शुरू हुआ पर जिले में अभी भी संसय बरकरार
शहडोल. अनलॉक-वन की शुरूआत में ही जिलेवासियों में संसय बना हुआ है कि अनलॉक-वन में उन्हे कौन सी सुविधा व छूट मिलने वाली है। पहले दिन सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई। जिससे देश व प्रदेश स्तर पर जारी गाइडलाइन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसके बाद भी अनलॉक-वन के पहले दिन जिले में कुछ परिवर्तन देखा गया है। खासतौर पर बसों के संचालन तो नियम व शर्तों के परिपालन में अधर में लटकता दिख रहा है। शासन स्तर पर पचास प्रतिशत की क्षमता पर बसों के संचालन की अनुमति दे दी गई है, मगर बस संचालक अभी लॉकडाउन के दौरान खड़ी बसों का टैक्स देने की चिंता में डूबे हुए है। इधर आरटीओ व विद्युत विभाग द्वारा भी कई नए कार्यों के शुरूआत की तैयारी कर रहा है। बैंकों के कामकाज के समय में फिलहाल अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही चाय पान की दुकानों, होटल, रेस्टोरेन्ट और लॉज के संचालन की गाइडलाइन का लोगों को अभी भी इंतजार है।
तीन माह से खड़ी बसों का टैक्स माफ हो
बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गौतम, उपाध्यक्ष रईस अहमद और कार्यालय मंत्री मनमीत ङ्क्षसह ने बताया है कि बसों के संचालन के लिए अभी प्रशासन स्तर पर उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं। वैसे संचालन के पहले लॉकडाउन में तीन महीने से खड़ी बसोंं के टैक्स माफ होना चाहिए और 50 प्रतिशत की क्षमता को कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता करना होगा। तभी बसों का संचालन हो पाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। बताया गया है कि अभी बस संचालक आगामी सात जून तक प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही बसों के संचालन पर विचार किया जाएगा।
घर-घर बांटे जाएंगे बिजली के बिल
विद्युत विभाग मेटिनेन्स से जेई जीएस धुर्वे ने बताया है कि अनलॉक-वन में विभाग द्वारा कई नए कार्यों की शुरूआत की जा रही है। जिसके तहत पुराने बिजली के बिलों की वसूली की जाएगी। घर-घर जाकर बिजली के बिल बांटे जाएंगे। जिन्होने नए मीटर का आवेदन किया है उनके घरों में नए मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही बिजली चोरी पकडऩे के लिए विद्युत अमला सक्रिय होगा।
सिंगल विंडों से होगा आरटीओ का काम
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशुतोष ङ्क्षसह भदौरिया ने बताया है कि अनलॉक-वन के प्रथम दिन आफिस में सभी स्टाफ को कोरोना संक्रमण से बचाव कर कार्यालयीन कार्यों को शुरू करने के समझाइश दी गई है। इसके लिए कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जा रहा है। जहां आवेदन लिए जाएगे और जब कार्य पूर्ण हो जाएगा तब आवेदक को मोबाइल के जरिए सूचना दी जाएगी। शुरूआत में बीएस-6 दोपहिया व चौपहिया वाहनों के रजिस्टे्रशन की शुरूआत की जाएगी। साथ पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
यथावत रहेंगा बैंकों का समय
अग्रणी बैंक के प्रबंधक एससी माझी ने बताया है कि लॉकडाउन-थ्री में बैंकों का जो समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया था। अभी भी उसी समय पर बैंकों का कामकाज निपटाया जा रहा है। अनलॉक-वन की गाईड लाइन जारी होने के बाद बैंकों के समय में बदलाव हो सकता है।
व्यापारियों के लिए अभी कोई नई गाइडलाइन नहीं
जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने बताया है कि वर्तमान में व्यापारियों के लिए अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। नई गाइडलाइन में चाय-पान की दुकान, होटल, रेस्टोरेन्ट व लॉज के संचालन को शामिल किया जा सकता है। साथ ही दुकानों के संचालन के समय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल अभी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानों के संचालन का समय निर्धारित है।
Published on:
1 Jun 2020, 9:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.