
अनूपपुर- राजेन्द्रग्राम लांघाटोला गांव स्थित सिद्धबाबा मंदिर किररघाट में दो यात्री बसों की आपसी भिंडत हो गई। जिसमें भंडारी बस सर्विस की बस अनियंत्रित होकर 60-70 फिट नीचे खाई में जा गिरी। घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन बस के खाई में गिरने से बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
घटना बुधवार 21 फरवरी की दोपहर की है। राजेन्द्रग्राम थाना सहित अनूपपुर कोतवाली थाना अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में राजकुमार पिता मुन्ना, मुन्ना पिता लल्ला बैगा, किरण पति मुन्ना, चमेली बाई पति बुद्धू प्रसाद, भोलीबाई, जाहिर अली, प्रकाश राम, मुस्ताक अहमद, रामसेवक, पुरूषोत्तम सिंह, खेमू बाई, सीताबाई, लीला वासुदेव, हेमा रावत, फूलमति सहित अन्य लोग शामिल है। इनमें 5 घायल जाहिर अली, चमेली बाई, भोलीबाई, किरण बैगा, प्रकाश राम की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
ऐसे हुई टक्कर
दोनों बसे शहडोल से राजेन्द्रग्राम और राजेन्द्रग्राम से शहडोल की ओर रवानगी पर थी। जिसमें नफीस बस सर्विस एमपी 18 पी 2234 राजेन्द्रग्राम से शहडोल की ओर आ रही थी, वहीं बस एमपी 18पी 0630
भंडारी बस सर्विस शहडोल से राजेन्द्रग्राम की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिद्धबाबा तीखी मोड़ पर दोनों बसों की आमने सामने की टक्कर हुई।
जिसमें भंडारी बस और नफीस बस से सटकर नीचे खाई की ओर फिसलती चली गई। भंडारी बस सर्विस परिचालक जाहिर अली के अनुसार बस ठोकर के उपरांत खाई की ओर नीचे उतरने लगी, जिसमें खाई के नीचे आने वाले छुलहा सहित अन्य जंगली पेड़-पौधों की ओट में बस की तेज रफ्तार धीमी हुई लेकिन नीचे उतर पलट गई।
सीएस घर के लिए हुए रवाना
घटना के बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ को जिला अस्पताल सहित डॉक्टरों की तैनाती और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, जिसमें सीएस को बस दुर्घटना तथा अपनी आकस्मिक व्यवस्थाओं को बनाने की जानकारी दी गई। बावजूद सीएस डॉ.एसआर परस्ते दोपहर जिला अस्पताल छोड़कर घर की ओर रवाना हो गए। एक डॉक्टर के भरोसे सभी घायलों को उपचार किया गया।
Published on:
22 Feb 2018 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
