12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब आग ने लिया विकराल रूप, तो फसल के साथ घर भी हो गया खाक

एक किलोमीटर के दायरे में फैल गई आग...

2 min read
Google source verification
When the fire took a strange form,then it became a house with the crop

Twelfth student fires fire

खेत में भड़की आग, फसल और झोपड़ी खाक
एक किमी के दायरे में लगी थी आग, मशक्कत से की काबू

शहडोल- सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़मनिया कला के छपरा टोला गांव में स्थित एक खेत में आग भड़क गई। घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगजनी की घटना हिम्मत सिंह के खेत में हुई है। बताया गया कि हिम्मत सिंह के खेत में रविवार को आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान खेत में रखी काफी फसल भी जलकर खाक हो गई। इतना ही नहीं खेत में स्थित झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई। हालांकि किसी तरह की घटना नहीं हुई। आसपास के ग्रामीणों ने खेत में भड़की आग देखकर घटना की जानकारी खेत मालिक को दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देखते ही देखते आग इतनी विभत्स हो गई थी कि एक किमी के दायरे में आग फैल गई।
हालांकि आग पर काबू पाने में काफी देर लग गई, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर शाम तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------------

जलने से महिला की मौत
शहडोल - जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि ममता सिंह आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। इसी दौरान महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे दिन भी झुलसने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।