12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में दरिंदगी, गैंगरेप के बाद 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या

यूपी में निर्भया कांड जैसी वारदात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया खौफनाक सच

2 min read
Google source verification
गैंगरेप के बाद 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या

गैंगरेप के बाद 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में दिल्ली के 'निर्भया कांड' जैसी बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की की लाश खेत में पड़ी मिली थी। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सबके होश उड़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बालिका के साथ दरिंदगी की गई थी। इस वारदात को कम से तीन से चार लोग अंजाम दे सकते हैं। वहीं पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजकर इतिश्री कर ली है।

17 अक्टूबर को हुई वारदात
ये खौफनाक वारदात थाना रौजा क्षेत्र में 17 अक्टूबर को हुई। जहां 13 वर्षीय बालिका सुबह घर से अपने खेत जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी थी। इसकी सूचना लड़की के परिजनों ने अगले दिन सुबह पुलिस को भी दी। परिजनों की माने तो पुलिस ने बेटी को ढूढ़ने की बात कहकर उनको टरका दिया। इसके बाद जब घरवालों ने उसकी तलाश की तो उसी दिन देर शाम को लड़की की लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद हुई।

नग्न अवस्था में मिला शव
लड़की के शरीर पर जख्मों के कई निशान थे। नाक और मुंह से भी खून बह रहा था। बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि बलात्कार के बाद बेरहमी से उसकी हत्या की गई। वहीं इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
वारदात के सात दिन बाद लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सबके होश उड़ गए। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के हेड डॉक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि लड़की की बॉडी पर दांतों से काटे जाने के कई निशान थे। उसका प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह जख्मी था। डॉक्टर्स का कहना है कि इस वारदात को किसी एक आदमी ने नहीं बल्कि कम से कम तीन से चार लोगों ने अंजाम दिया है।

सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने गांव के ही 60 साल के सुरेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र ने अपना जुर्म कबूल किया है। वहीं बालिका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाजगी जताते हुए सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।