भाजपा नेताओं की चल रही है आपसी खींचतान, भाजपा के हैं पांच विधायक
शाहजहाँपुर। जिले में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह का जिले के विधायक ही जमकर मजाक उड़ा रहे है। जिनमें खासकर भाजपा के ही विधायक प्रमुख है। भाजपा विधायक आपसी खींचतान के चलते महज हाजिरी लगाकर चले गए। जबकि तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में जिले के विधायकों को ख़ास मेहमान बनाया गया।
आपको बता दे कि शाहजहांपुर में 12 से 14 सितंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें तीनों दिन अलग अलग मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और गरिमामयी उपस्थिति के ख़ास मेहमान बनाये गए है। जिसमें ख़ास बात ये है कि जिले के विधायकों को इस समारोह में विशेष स्थान दिया गया है। जिले के भाजपा विधायकों ने इस शताब्दी समारोह की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
कल 12 सितंबर से शुरू हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा ख़ास तैयारियां की गयी है। जिसके लिए जिलेभर से ख़ास मेहमानों को बुलावा भी भेजा गया। लोग अपने अपने समय से समारोह में शिरकत करने पहुँच रहे है। जिले के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ,चेतराम, वीर विक्रम सिंह उर्फ़ प्रिंस सहित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने महज हाजिरी लगाकर खाना पूरी की आये और चलते बने। बड़े शताब्दी समारोह में भाजपा विधायकों द्वारा जिम्मेदारी से बचना लोगों के बीच तरह तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
भाजपा के पांच विधायक
आपको बता दें कि जिले में कुल छह विधायक है। जिनमें से 5 भाजपा के तो एक सपा विधायक है। इसके अलावा शाहजहांपुर में जिले की सदर विधानसभा से विधायक सुरेश खन्ना है, जो उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है। जिन्हे इस समारोह में 12 सितम्वर के लिए मुख्य अतिथि बनाया गया। इसके अलावा जिले की सांसद कृष्णाराज जो भारत सरकार में राज्य मन्त्री है। समारोह के अंतिम दिन 14 सितंबर को मुख्य अतिथि बनाया गया है। चर्चा है कि जिले में भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते इस समारोह की मर्यादा तार तार हो रही है।