
hospital
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग की ऐसी करतूत सामने आयी है जिसने मानवता को तार तार करके रख दिया। यहां जिला अस्पताल आए एक मरीज के परिजनों के पास पैसे नहीं होने के कारण उन्हें मरीज को घर ले जाने के एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। लिहाजा उसने अस्पताल से मरीज को घर ले जाने के लिए स्ट्रेचर की मांग की। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने स्ट्रेचर के बदले गरीब मरीज के परिवार से दो सौ रुपए और मोबाइल गिरवी रखवा लिया। तब जाकर अस्पताल का स्ट्रेचर उसको घर तक ले जाने के लिए दिया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के इस शर्मनाक मामले पर विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक सब मौन हैं।
Published on:
27 Dec 2018 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
