6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
VIDEO पुलिस ने आरोपी के मुंह से उठवाया प्रतिबंधित पशुओं का मांस, डीजीपी तक पहुंचा वीडियो
Play video

VIDEO पुलिस ने आरोपी के मुंह से उठवाया प्रतिबंधित पशुओं का मांस, डीजीपी तक पहुंचा वीडियो

बोरे में प्रतिबंधित मांस भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के मुंह से बोरे में मांस निकलवाया। वीडियो वायरल हो रहा है।
Google source verification

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस का एक घिनौना चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस मांस के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति से ऐसा घिनौना काम करवा रही है जिसकी कानून बिल्कुल इजाजत नहीं देता। पुलिसकर्मियों ने पकड़े गए एक आरोपी से उसके मुंह से कच्चा मांस पकड़वाकर बोरी से बाहर निकलवाया।किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पांच दिन पुराना है।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

घटना थाना निगोही क्षेत्र के नेकपुर बिलंदपुर गांव की है। जहां ग्रामीणों ने सुबह तड़के एक व्यक्ति को पकड़ा था। जिसके पास एक बोरी थी, जिसमें मांस भरा हुआ था। पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उसे थाने ले जाने की बजाय खुद ही जज बन गई। कानून को ताक पर रखकर यहां पुलिसकर्मियों ने आरोपी से उसके मुंह से कच्चा मांस बोरी से बाहर निकलवाया। हालांकि घटना पांच दिन पुरानी है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है।

डीजीपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

वहींं मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद डीजीपी के आदेश पर एसपी एस चिनप्पा ने दरोगा मदनपाल और सिपाही संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ सरदार बलदेव सिंह खंडेला को जांच के आदेश दिए गए हैं।