15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास को हुआ दामाद से प्यार, मां ने रचाई बेटी के होने वाले दूल्हे से शादी

Love Affair: अलीगढ़ के बाद अब शाहजहांपुर में सास-दामाद की प्रेम कहानी सामने आई है। यहां सास को दामाद पसंद आ गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Groom,Indian wedding drama ,Bride cancels wedding, Wedding called off India, Groom rejected by bride, Viral wedding news India ,Baraat returned without bride ,Bride refuses to marry,Indian bride calls off wedding ,Groom mistake at wedding, Dramatic Indian wedding, Love affair,Drunk groom ,Bride refuses to marry ,Wedding called off ,Barat returns without bride ,Amroha, Bahjoi ,Uttar Pradesh, groom ,Wedding ceremony ,Mother marries daughter groom ,Unusual wedding story, Saas damad love story ,love story , Viral love story,love affair

प्रतिकात्मक तस्वीर। इंस्टाग्राम

अलीगढ़ कलान क्षेत्र के देवकली इलाके की विधवा महिला बेटी के लिए दुल्हा खोजने निकली थी, लेकिन खुद प्रेम में पड़कर दामाद से विवाह कर लिया। खास बात यह रही कि इस अनोखी शादी में बेटी ने ही मां का साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत की शुभकामनाएं भी दी। शादी की खबर जब गांव पहुंची तो इलाके में हलचल मच गई। ग्रामीण चकित रह गए और यह प्रेम प्रसंग अब गांव-गांव चर्चा का विषय बना हुआ है।

3 साल पहले पति की हो गई थी मौत

महिला के पति का निधन तीन साल पहले हो चुका है। तभी से वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी। बेटी अब विवाह योग्य हो चुकी है, ऐसे में महिला उसके लिए योग्य वर की तलाश में थी। कई जगहों पर रिश्ते देखे, लेकिन बात नहीं बनी। इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के निकट एक गांव में रिश्ते के लिए गई थी, जहां एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए पसंद आया।

बातचीत के दौरान प्यार में बदला रिश्ता

बातचीत के बाद उसने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में फोन पर संपर्क शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह संपर्क दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गया। इस दौरान वह खुद की ही शादी की बात करने लगी। हैरत की बात ये ये रही कि युवक ने भी हां कर दी।दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें:सास को हुआ दामाद से प्यार, मां ने रचाई बेटी के होने वाले दूल्हे से शादी

बेटी ने दिया मां का साथ

जब महिला ने अपनी बेटी को पूरी बात बताई तो बेटी ने उसका साथ देने का फैसला किया। इसके बाद 4 दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।