
rajpal yadav
शाहजहाँपुर। जो फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों को हमेशा हंसाता है वहीं असल जिंदगी में रोने लगता है। मौका था बेटी की विदाई का। हंसते हंसते राजपाल रोने लगे। दरअसल हुआ यूं कि उन्हें विदाई के वक्त अपनी पहली पत्नी की याद आ गई। ज्योति राजपाल यादव की पहली पत्नी की बेटी है। वहीं बेटी ज्योति भी पिता राजपाल यादव से लिपटकर बहुत रोई। नाते-रिश्तेदारों और पत्नी राधा ने जैसे तैसे पति और बेटी को संभाला। आम तौर पर कोइ भी व्यक्ति अपनी बेटी को ससुराल भेजते वक्त आँखे भर आना एक आम बात है। एक् क्षण के लिए सभी के आंखों में आंसू आ गए।
राजपाल यादव के गुरु जरीफ मालिक आनंद के अनुसार वर्ष 1990 -1991 के दशक में जब भारतेन्दु नाट्य अकेडमी के लिए राजपाल यादव को बेहद कड़ी परिक्षा से गुजरना था। और एक नाटक से राजपाल यादव को ये परीक्षा पास करनी थी। नाटक में राजपाल यादव का विद्वान पंडित का मिला उसके लिए राजपाल यादव शहजहांपुर में रत दिन मेहनत करने में जुटे थे। तो वही घर पर पत्नी करुणा यादव गर्भवती थी। जिनकी देखभाल घर पर पिता नौरंग सिंह यादव और मा गोदावरी के कंधो पर तो थी ही लेकिन चिंता राजपाल को भी थी। आखिर वही हुआ जिसकी उम्मीद न थी। परीक्षा नाटक मंचन से एक दिन पहले घर में करुणा यादव ने बेटी ज्योति को जन्म दिया। इसकी सूचना राजपाल यादव को मिली लेकिन उसके कुछ देर बाद पत्नी करुणा की मौत की दुखभरी सूचना ने राजपाल यादव को हिला दिया। क्योंकि अगले ही दिन राजपाल यादव की भारतेन्दु नाट्य अकेडमी के लिए मंचन होना था।
गुरु जरीफ मालिक के अनुसार राजपाल यादव शाहजहॉँपुर से 60 किमी दूर कुन्डरा गांव गए। और अगले दिन पत्नी करुणा की चिता को सिर के बाल मुंडाकर मुखाग्नि देने के बाद फौरन शाहजहांपुर लौट आये। और शाम को नाटक के माध्यम से होने वाली अग्नि परीक्षा से गुजरे। गुरु जरीफ की माने तो पत्नी की मौत से सिर के बाल मुड़े होने के चलते राजपाल यादव का विद्वान पंडित का किरदार और ज्यादा हिट हो गया।
राजपाल यादव के द्वार पर इटावा से बरात पहुंची तो सभी ने भरे पूरे मन से बारात का स्वागत सत्कार किया। तो वहीं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा ने पति राजपाल संग बेटी का कन्यादान किया। लेकिन आज बेटी ज्योति को विदा करते वक्त करुणा से मिली करुणा की 25 साल पुरानी याद ताजा हुई। और बेटी ज्योति संग राजपाल यादव बहुत रोये। इतना ही नहीं राजपाल यादव का पूरा परिवार एक ओर तो बेटी ज्योति को ससुराल भेजने से खुश है। तो वही बेटी की विदाई पर करुणा की याद में आँखों से आंसू बह रहे है।
Published on:
20 Nov 2017 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
