15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 61 लोग घायल, 5 गंभीर

Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। दुर्घटना में 61 लोग घायल हो गए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर साहिबाबाद डिपो की बस से टकरा गई। हादसा शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें गुजरात के 45 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है, जबकि रोडवेज बस में सवार 16 यात्रियों को मामूली चोट आई है।

अयोध्या जाते समय हुआ हादसा

गुजरात के अहमदाबाद से 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार गए थे। वहां से वे अयोध्या के लिए निकले। देर रात रास्ते में एक स्थान पर रुककर खाना खाया। इसके बाद फिर अयोध्या की ओर रवाना हो गए। बस को अहमदाबाद का दुर्गेश सिंह चला रहा था। शुक्रवार करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फीलनगर गांव के पास बस के आगे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस से टकरा गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर हंसा बेन, जाग्रति बेन, सुदा बेन, आरती कुमारी, महेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये हुए घायल

गुजरात की बस में सवार अहमदाबाद के सोलापुर थाना क्षेत्र के महेंद्र सिंह, हंसा बेन पत्नी हरसत बेन जानी, जाग्रति बेन पत्नी नरेंद्र बेन, सुदाबेन पत्नी जैन सिंह, विजय त्रिवेणी, नरेश बाई, रानियापी व साबरमती पुत्री नरेश बाई, मधुबेन पत्नी बाबू बेन, तारा बेन पत्नी बल्लभ दास, भावना बेन पत्नी मानू बेन, ओखला बेन पत्नी मनसुख बेन, भारती बेन पत्नी गणपत बाई गोयल, रामा बेन पत्नी कृष्णा बेन पारस, शंभू पारस, सूर्या बेन पत्नी महेश्वरी बेन, महेश बाई, आशा पत्नी क्यूरदानी, खुशबू पुत्री क्यूरदानी, मार्गी पत्नी हरीश कुमार, मुस्कान पुत्री हरीश कुमार, जपन पुत्र हरीश कुमार, नाना बाई पत्नी गोविंदा बघेला, ज्योति बाई पत्नी नाथा बाई, प्रेग्नेंस मोदी पुत्र अरविंद बाई, हरसुमती मोदी पत्नी प्रेग्नेंस मोदी, खेमी बेन पत्नी कांति लाल, रॉबिन बॉस, सुनंदा शर्मा पत्नी सीताराम शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, बिलासू दुबे पत्नी प्रत्फुल दुबे, लीला बेन पत्नी विजय कुमार भास्कर, ऊषा बेन पत्नी विष्णु गिरी, संता बेन पत्नी कृष्णा बेन, कंता बेन पत्नी अब्बू बेन, देववा पत्नी सुखदेव, लल्लू बाई समेत जिला गांधी नगर के क्लोन नगर थाना क्षेत्र के दशरत बाई, महेश बाई, कंता बेन पत्नी दशरत बाई आदि घायल हैं।

विधायक व अधिकारी पहुंचे

हादसे की सूचना पर भाजपा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस व एसडीएम तिलहर अजीत सिंह राय, सीओ अमित चौरसिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और फल बांटे।

यह भी पढ़ें: आयुक्त की सख्त चेतावनी, परमिट के शर्तों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

हरदोई सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

बता दें कि कुछ दिनों पहले हरदोई में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं।