
शाहजहांपुर। सात से आठ साल के मासूम बच्चों में आपस में मारपीट हो गई तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आयी। सारा दिन बच्ची थाने में भूखे प्यासे रहे। लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। बच्चों के परिजन जब थाने पहुंचे तब कागजी कार्रवाई के बाद बच्चों को छोड़ा गया। मामला तूल पकड़ने के बाद एसपी एस चिनप्प ने जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। मामला थाना बंडा का था।
ये है मामला
थाना बंडा के ग्राम ताजपुर में सात से आठ साल की उम्र के कुछ बच्चे मंगलवार सुबह खेत में बकरी चराने गए थे। खेत के पास गांव के कुछ अन्य बच्चे खेल रहे थे। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बकरी चराने गए बच्चों ने एक बच्चे को धक्का दिया। इससे बच्चा गिर गया और उसके सिर में चोट आ गई। बच्चे के सिर में चोट देख कर उसके पापा खेत में पहुंचे और बकरी चराने आए उन बच्चों को पीटा फिर पुलिस से शिकायत कर दी।
शिकायत के बाद बंडा थाने की पुलिस वहां पहुंची और बकरी चरा रहे चार बच्चों में से तीन को थाने ले आयी। पूरा दिन बच्चे थाने के चबूतरे पर भूखे प्यासे बैठे रहे। कुछ समय बाद जब बच्चों के माता पिता को मामले का पता चला तो वे थाने पहुंचे और बच्चों को छोड़ने की बात की। उसके बाद शाम को करीब छह बजे कागजी कार्रवाई करवाकर बच्चों को छोड़ा गया। इस मामले में एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि घटना में आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
Published on:
17 Jul 2019 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
