6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति और ससुरालीजनों के अत्याचार से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि रूह कांप जाए…

मामूली बात पर पति और ससुरालीजनों ने महिला बेरहमी से पीटा फिर घर से निकाल दिया, परेशान होकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
woman

woman

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पति और ससुरालियों की पिटाई से परेशान होकर एक विवाहिता ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक महिला करीब 60 फीसदी तक जल चुकी थी। झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

मामला हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के काशीपुर का है। यहां रहने वाली ममता ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और उसके ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे, उसे पीटते थे। रविवार को भी घर में मामूली बात पर पति व ससुरालीजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इससे क्षुब्द महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग में घिरी महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक महिला आधी से ज्यादा झुलस चुकी थी। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में डॉ. अरूण पाराशर का कहना है कि महिला 60% से ज्यादा झुलस चुकी है, फिलहाल इलाज किया जा रहा है लेकिन महिला की हालत गंभीर है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग