5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिटोडी और बंजारी के बीच कार अनियंत्रित होकर पलटी, 6 लोग घायल एक की मौत

Road Accident in MP one dead 6 injured police in action on car accident: अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक वृंदावन से इंदौर जाते समय टिटोडी और बंजारी के बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

less than 1 minute read
Google source verification
shajapur_road_accident_news.jpg

शाजापुर। एबी रोड़ पर ग्राम टिटोडी और बंजारी के बीच आर्टिका अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए तथा एक की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक वृंदावन से इंदौर जाते समय टिटोडी और बंजारी के बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

चार को इंदौर किया रेफर, दो की हालत गंभीर
आर्टिका में सवार प्रशांत गुप्ता, सतीश गोयल, स्मिता गोयल, बेला गुप्ता, लक्ष्य, शमशेर, घायल हो गए वहीं पंकज गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में एसडीओपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में 7 लोग सवार थे। ये लोग वृंदावन से इंदौर जा रहे थे। सभी लोग इंदौर निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं। एक की मौत हो चुकी है। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। दो महिलाएं और हैं उन्हें भी इंदौर रेफर किया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं जांच भी जारी है।