
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शाजापुर के कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होने पहुंचे। जिन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मंच से जमकर हुंकार भरी। राहुल गांधी के साथ मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे जिन्होंने मंच से पहले तो अपनी जवानी को याद किया और फिर ये भी कहा कि उन्हें बूढ़ा मत समझना। इस दौरान कमलनाथ ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कमलनाथ को याद आई जवानी
राहुल गांधी से पहले कमलनाथ जब सभा को संबोधित करने के लिए आए तो उन्होंने शुरुआत में ही कुछ ऐसी बात कह दी की सभा में मौजूद लोगों ने तालियां तो बजाईं हीं साथ ही ठहाके भी लगाए। पूरा वाक्या कुछ इस तरह है कि कमलनाथ ने संबोधन शुरु करते ही कहा मालवा के सभी भाई-बहनों को राम-राम, 40-42 साल पहले की दाल बाटी याद आती है. दाल-बाटी के साथ जवानी याद आती है। ये मत सोचना की मैं बूढ़ा हो गया हूं।
देखें वीडियो-
सरकार पर बरसे कमलनाथ
कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर- 1, बेरोजगारी में देश में नंबर- 1, महिलाओं-आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर- 1 हो गया है। 18 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में हर वर्ग परेशान है, किसान बीज और खाद के लिए भटक रहा है। नौजवान पढ़ लिखकर रोजगार की तलाश में बेरोजगार भटक रहे हैं। कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही घोषणा मशीन डबल स्पीड से चल रही है। लेकिन भाजपा का समय आ चुका है, प्रदेश के मतदाताओं ने त कर लिया है कि भाजपा को बड़े प्यार से रवाना करना है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास अब जनता का साथ नहीं बल्कि पुलिस, प्रशासन और पैसा ही बचा है जिसका उपयोग वो कर रही है लेकिन याद रखिएगा कि कल के बाद परसों भी आएगा।
देखें वीडियो-
Updated on:
30 Sept 2023 04:23 pm
Published on:
30 Sept 2023 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
