शाजापुर जिले के ग्राम भदौनी के सरकारी प्राथमिक स्कूल में शनिवार को एक कोबरा सांप दिखाई दिया। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। टीचर मोहम्मद मुज़म्मिल सिद्दीक़ी बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक कोबरा सांप क्लास रूम में टेबिल पर बैठा नजर आया। टीचर ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित कक्षा से बाहर निकाल दिया और स्नेक कैचर जितेंद्र मालवीय को फोन पर सूचना दी।