3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर के पानी पर विवाद में जानलेवा हमला

दवा छिड़क रहे किसानों से लाठी व अन्य शस्त्रों से मारपीट

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Dec 19, 2015

सोयतकलां. नहर के पानी को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में एक किसान पर प्राणघातक हमला कर दिया गया। पुलिस ने 4 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।
धतूरिया के गोपालसिंह पिता कालूसिंह (35), नारायण सिंह पिता कालूसिंह (22) तथा प्रेमसिंह सौंधिया (25) पर मंगरिया व धतूरिया के लोगों ने सामूहिक हमला कर दिया। इस दौरान लाठी, गोफन व अन्य हथियारों से मारपीट की गई। मारपीट में गोपालसिंह को गंभीर चोट आईं। उसे 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयत लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सुसनेर रेफर किया गया। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

image