5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उम्र कैद की सजा सुनते ही जज के सामने बेहोश होकर गिरी महिला, कोर्ट रुम में मचा हड़कंप

पति की हत्या के आरोप में महिला को विशेष न्यायाधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा...

less than 1 minute read
Google source verification
shajapur.jpg

शाजापुर. शाजापुर कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हत्या की एक आरोपित महिला सजा सुनते ही कोर्ट रूम में जज के सामने बेहोश होकर गिर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत बेहोश हुई महिला को उठाया और बैंच पर लिटाकर उसके हाथ पैर रगड़े। बाद में महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर जेल वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।

पति की हत्या के आरोप में पत्नी को उम्रकैद की सजा
पत्नी द्वारा पति की जघन्य तरीके से हत्या करने वाली आरोपिया पत्नी को मंगलवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश (अजा/अजजा अत्याचार निवारण) ने आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई। जैसे ही कोर्ट ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई वो जज के सामने ही बेहोश होकर गिर गई। जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला और महिला को उठाकर न्यायालय कक्ष के बाहर बैंच पर लिटाकर उसके हाथ-पैर मलने लगीं। जेल वाहन को सूचना दी गई तब तक न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर बाद जब जेल वाहन न्यायालय परिसर के बाहर पहुंचा तब पहले महिला को हाथों में उठाकर फिर व्हील चेयर पर बैठाकर जेल वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- 30 लाख की स्मैक के साथ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मूसली मारकर की थी पति की हत्या
सहा. जिला मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी अति. डीपीओ शाजापुर ने बताया कि थाना मोहन बड़ोदिया अंतर्गत ग्राम फावका निवासी अनोखीलाल अपनी पति मुन्नीबाई पर शक करता था। 8 सितंबर 2020 की रात्रि को अवैध संबंध की बात को लेकर पति अनोखीलाल एवं उसकी पत्नी मुन्नीबाई के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान मुन्नीबाई ने अपने पति अनोखीलाल को सिर में मुसली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

देखें वीडियो- शादी की खुशी में जमकर नाच उठा दूल्हा