
corona virus
शामली। अगर आप घर से निकल रहे हैं और आपने मास्क नहीं लगाया है तो यह लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए तो खतरा है ही, जेब पर भी भारी पड़ सकती है।
इन दिनों Corona virus कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस चौराहों पर चेकिंग कर रही है। इस दौरान विशेष रूप से उन लोगों को रोका जा रहा है जो दो पहिया वाहनों पर बिना मास्क पहने चल रहे हैं। शामली में चलाए गए अभियान के तहत एक ही दिन में 532 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई इन पर 45,200 जुर्माना वसूला गया। एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, अब यह अभियान हर रोज जारी रहेगा और बिना मास्क निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनाें लाेग वायरस काे लेकर जितने सजग थे अब इतने भी सजग नहीं हैं। ऐसे में खतरा केजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब जो लाेग मास्क लगाकर नहीं चल रहे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। शामली में भी अभियान चल रहा है और ऐसे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जाे बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं।
Updated on:
27 Jun 2020 07:17 pm
Published on:
27 Jun 2020 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
