27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर: यूपी काे हरियाणा से जाेड़ने वाले हाईवे पर अब नहीं लगेगा जाम, लम्बे इंतजार के बाद काबड़ौत पुल शुरू

मेरठ-करनाल highway पर अब (traffic jam) ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। काबड़ौत पुल का निर्माण कार्य पूरा हाेने के बाद अब पुल शुरू हाे गया है।

2 min read
Google source verification
highway

highway

शामली ( Shamli news) लंबे इंतजार के बाद आखिर मेरठ-पानीपत हाईवे पर बने काबड़ौत पुल का निमार्णकार्य पूरे हाेने के बाद इस पुल काे खाेल दिया गया है। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुल का डिजिटल लोकार्पण किया। अब इस पुल के शुरू हाेने के बाद यहां हर दिन लगने वाले जाम से मु्क्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना से माैत के बाद परिजनाें ने किया अंतिम संस्कार, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच

शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर ये पुल बना था। पुल काफी संकरा था। वर्ष 2015 में ये हाइववे फोर लेन बन गया था। इसके बाद इस हाइवे पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। यूपी से पानीपत हरियाणा जाने वाले माल वाहक वाहन इसी मार्ग से निकलते है लेकिन ये पुल आज तक नहीं बना था।

यह भी पढ़ें: UP के सबसे Hitech शहर को हरा-भरा बनाने का काम शुरू, पार्कों को बनाया जाएगा और भी सुंदर

इस वजह से इस पुल पर अक्सर जाम लगा रहता था। हालत ये थी कि वाहनों को दोनों तरफ रोककर निकालना पड़ता था। जनप्रतिनिधियों के काफी प्रयासों के बाद शासन ने इस हाईवे पर इस पुल को स्वीकृति दी थी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब दो साल पहले कैराना लोकसभा उपचुनाव से पूर्व आचार संहिता लगने से पहले झिंझाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए थे। उसी वक्त उन्होंने इस पुल के अलावा सल्फा के दो लेन पुलिस का शिलान्यास किया था।

यह भी पढ़ें:

इस पुल के निर्माण में 13 करोड़ पांच लाख की लागत आई है। सेतु निगम ने इन दोनों पुलों को निर्माण कराया गया। काबड़ौत पुल का निर्माण पूरा होने के बाद यह चालू हो गया लेकिन कल बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से ही इस पुल का डिजिटल लोकार्पण किया। सेतु निगम अफसरों के अनुसार मेरठ- करनाल मार्ग पर काबड़ौत में पुल के दोनों तरफ 100-100 मीटर के अप्रोच और संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा करा दिया गया है।