
शामली. पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर व शामली पुलिस को 40 हजार के इनामी कुख्यात सादिक उर्फ बंदर की लंबे समय से तलाश थी। शामली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बंदर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि सादिक उर्फ बंदर पर 13 से अधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सादिक यूपी समेत हरियाणा के कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुका है।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कैराना पुलिस को चेकिंग के समय एक अपराधी की आवाजाही की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि अपराधी सादिक उर्फ बंदर है, जिसके खिलाफ 13 से अधिक केस दर्ज हैं। उस पर सहारनपुर पुलिस ने 15 हजार और शामली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
उन्होंने बताया कि सादिक उर्फ बंदर अकबरपुर सुन्हैटी गांव का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा के कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।
Published on:
05 Oct 2019 04:38 pm

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
