6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाता रहा युवक, प्रेगनेंट होने पर हुआ फरार

Highlights: -मामला कांधला थाना क्षेत्र के मौहल्ला खेल का है -एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा -महिला 5 माह की ग्रभवती भी है

2 min read
Google source verification
demo.jpg

शामली। जनपद में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है। महिला के मुताबिक पहले तो युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बन्ध भी बनाये। जिसके बाद से महिला 5 माह की ग्रभवती है। महिला को आरोपी अपने साथ बड़ौत ले गया और लगातर शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जब महिला ने शादी की जिद की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसको अकेला छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : 50 करोड़ की संपत्ति के लिए बेटे ने की थी अपोलो सर्कस के मालिक व पूर्व बसपा विधायक की हत्या

दरअसल, मामला कांधला थाना क्षेत्र के मौहल्ला खेल का है। जहां एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा और बाद में शादी की बात को लेकर छोड़कर चला गया। महिला 5 माह की ग्रभवती भी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कस्बे के ही युवक से हुई थी। जिसके कुछ समय पश्चात महिला के पति गंभीर बीमारी के चलते मृत्यु ही गयी थी। पति की मौत के बाद से महिला अपना जीवन बिता रही थी। इसी बीच महिला की दोस्ती पड़ोस के ही युवक से हुई और धीरे धीरे दोनो में प्यार बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें: मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हे को उठा ले गए बदमाश, दुल्हन कर रही इंतजार

आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक महिला को लेकर किराए के मकान में लेकर बागपत जनपद के बड़ौत में रहने लगा और महिला को शादी का दिलासा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जब महिला ने शादी की दबाव बनाया तो उसने महिला से कोर्ट में शादी करने को कहा और तभी से कहीं गायब हो गया। आरोपी युवक का नाम रिजवान बताया जा रहा है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता कांधला थाने पहुंची। एसपी शामली विनीत जयसवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।