22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में बदमाशों से मिले ऐसे-ऐसे हथियार, देखकर पुलिस के उड़ गए होश

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 31 Oct 2018, 4:48 PM IST

shamli police

यूपी के इस जिले में बदमाशों से मिले ऐसे-ऐसे हथियार, देखकर पुलिस के उड़ गए होश

शामली. पुलिस ने शातिर गिरोह के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लुटेरों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असला और लूटा गया सामान बरामद किया है। बदमाशों के बाद मौजूद हथियार देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पकड़े गए बदमाश हाई-वे पर रोड होल्डअप कर आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

शामली जिले में एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे बदमाशों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना आदर्श मंडी पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंडित नहर पुल के तीन शातिर बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे हैं। बदमाशों के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए तीन शातिर लुटेरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग का मुख्य सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान, मुस्लिम नेताओं से कर दी यह अपील

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों का नाम मोहित, अमित, विनीत बताया जा रहा है। यह सभी गांव मुकंदपुर बागपत के रहने वाले हैं। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मेरठ-करनाल हाई-वे पर रोड होल्डअप कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में दो लूट की घटनाओं को अंजाम देने बात इन लोगों ने कबूल किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 3 तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक धोखा कारतूस, लुटे गए 2 जोड़ी कुंडल, 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग