31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस, आतंकियों को भेजता था आर्मी मूवमेंट और खुफिया सूचनाएं

पानीपत में सीआईए-1 की टीम ने एक पाकिस्तानी जासूस को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए नौमान इलाही पर आरोप है कि वह 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय भारतीय सेना की गतिविधियों और ट्रेनों की आवाजाही से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकवादियों के साथ संपर्क में था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 14 May 2025, 1:47 PM IST

panipat-state,Pakistani spy arrested, Panipat News, Haryana News, Pakistani spy

सांकेतिक तस्वीर।

शामली के कैराना का नौमान इलाही नामक एक युवक देश की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहा था। पुलिस ने उसे पानीपत से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के संपर्क में था। पुलिस ने नौमान के मोबाइल नंबर पर संदिग्ध गतिविधि पाए जाने के बाद हिरासत में लिया।

कंपनी में कर रहा था गार्ड की नौकरी

नौमान इलाही पानीपत में एक कारखाने में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। पानीपत पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।सीआईए यूनिट उससे पूछताछ कर रही है।

पानीपत में हुई है बहन की शादी

24 वर्षीय नौमान इलाही शामली के कैराना के बेगमपुरा इलाके का निवासी है। उसकी बहन जीनत पानीपत में हुई है। वह यहां हॉली कॉलोनी में रहती है। नौमान भी अपनी बहन के पास ही रह रहा था। इससे पहले वह पानीपत के सेक्टर 29 स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की जांच में मिली सफलता

पानीपत पुलिस सूत्रों के अनुसार, 6-7 मई की रात को भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस सावधानी बरतते हुए संदिग्धों की जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान नौमान इलाही के फोन नंबर से पाकिस्तान में संपर्क होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

आरोपी के मोबाइल जांच से हुआ खुलासा

हरियाणा के एडीजी (क्राइम) कुलदीप यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो उसे निर्देश देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने किन सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें:संभल पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने किए प्रशासनिक बदलाव

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ कागजात बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं, और यह आशंका जताई जा रही है कि वह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश