11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने बीच सड़क पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

Highlights- शामली जिले कांधला कस्बे का मामला- प्रसव पीड़ा होने पर पैदल ही हाॅस्पिटल ले जा रहे थे परिजन- सड़की पर बच्चा होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

less than 1 minute read
Google source verification

शामली

image

lokesh verma

Dec 08, 2019

delivery.jpg

शामली. जिले के कांधला कस्बे में एक महिला द्वारा बीच सड़क पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पैदल ही हाॅस्पिटल ले जा रहे थे, लेकिन अचानक रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ी और महिला ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें कांधला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Video: हैदराबाद एनकाउंटर के बाद महिलाओं ने किया पुलिस काे सैल्यूट

दरअसल, शामली जिले के कस्बा कांधला के मोहल्ला इदरीश बेग विहार कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली इमराना गर्भवती थी। अचानक इमराना को प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे पैदल ही लेकर नजदीकी सीएचसी के लिए निकले, लेकिन कुछ दूर चलते ही प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ गर्इ। इसके बाद इमराना ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी सूचना मिलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंपम मच गया। आनन-फानन में सीएचसी की स्टाफ नर्स अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और महिला व बच्चे काे प्राथमिक उपचार देते हुए सीएचसी पहुंचे।

फिलहाल महिला को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है। जहां जच्चा-बच्चा दोनों को जरूरी उपचार दिया जा रहा है। वहीं, महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस इसलिए नहीं बुलाई, क्योंकि सीएचसी घर से मात्र 250 मीटर दूर है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर: खुले में बछड़ा छोड़ने जा रहे किसान पर दस हजार का जुर्माना, जानिए किसने की कार्रवाई