31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शी लीड्स
tik tok : थाने में महिला पुलिस कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, गिरी गाज
Play video

tik tok : थाने में महिला पुलिस कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, गिरी गाज

— पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 25 Jul 2019, 2:21 PM IST


— बताया नौकरी के नियमों का उल्लंघन


टिकटॉक की क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन यही शौक एक महिला कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। दरअसल, गुजरात के मेहसाणा जिले में एक महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी ने पुलिस थाने के अंदर फिल्मी गाने पर टिकटॉक वीडियो बनाया। कुछ ही घंटों में ये वीडियो वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद इस महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो साल से अर्पिता चौधरी मेहसाणा के लंघनाज पुलिस थाने में ड्यूटी कर रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अर्पिता ने नियमों का उल्लंघन किया है। उसने दो नियम तोड़े हैं। एक तो उसने ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी, और दूसरा उसने थाने में वीडियो बनाया। आपको बता दें इससे पहले कुछ नर्सेज ने बच्चों के वार्ड में ऐसे ही टिकटॉक वीडियो बनाए थे, जिसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इन नर्सेज के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।