
श्योपुर. श्योपुर में शहर के बीचों-बीच एक होटल में तीन प्रेमी जोड़े होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ाए हैं। पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो होटल के तीन अलग अलग कमरों से तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ पकड़ा। तीनों युवतियां नाबालिग बताई गई हैं जो कि स्कूल में पढ़ती हैं और घर से स्कूल जाने का कहकर अपने प्रेमियों के साथ होटल में पहुंची थीं। होटल का स्टाफ फरार हो गया है। युवक-युवतियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वो संदिग्ध हालत में थे।
होटल में रंगरेलियां
बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को शहर के होटल प्रियल में गलत काम होने की जानकारी मिली थी जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और प्रियल होटल पर छापा मारा तो होटल के तीन अलग अलग कमरों से तीन प्रेमी जोड़े संदिग्ध हालत में पकड़ाए। पुलिस को देखते ही होटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। कमरों में जो युवक-युवतियां पकड़ाए वो प्रेमी युगल थे। युवतियां नाबालिग थीं जो घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थीं और प्रेमियों के साथ होटल पहुंच गईं।
देखें वीडियो-
सख्त कार्रवाई की मांग
होटल में प्रेमी युगलों के संदिग्ध हालत में मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बताया कि होटल में गलत काम होने की सूचना मिली थी। होटल से तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए हैं जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। उन्होंने मांग की है कि होटल संचालक व होटल के स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि ऐसे होटल ही ऐसे गलत कामों को बढ़ावा दे रहे हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
07 Jan 2023 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
