23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें ! दो दिन में दर्ज हुई दूसरी FIR

FIR on Digvijay Singh: अब दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा सहित 6 पर एफआईआर दर्ज..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Oct 2024, 8:43 PM IST

FIR on Digvijay Singh

FIR on Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई है। ये दो दिनों में दूसरी बार है जब श्योपुर जिले में दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। रविवार को जो FIR दर्ज हुई है उसमें दिग्विजय सिंह के साथ 6 कांग्रेस नेताओं के नाम हैं जिन पर बिना अनुमति के आमसभा करने का आरोप है।

विजयपुर में बिना अनुमति आमसभा करने के आरोप में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपुर हरिकिशन कुशवाह पर विजयपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उपचुनाव के लिए गठित एफएसटी दल के प्रभारी दिनेश कुमार चंदेरिया की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज हुई है।


यह भी पढ़ें- MP Politics: दिग्विजय सिंह सहित इन नेताओं पर FIR, ये है मामला


एफएसटी दल प्रभारी दिनेश कुमार चंदेरिया की शिकायत में बताया था कि ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस हरिकिशन कुशवाह ने 19 अक्टूबर को आवेदन दिया था जिसमें 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक मंडी प्रांगण विजयपुर में एक जनसभा का आयोजन करने की अनुमति मांगी। वहीं 22 अक्टूबर को एक दूसरे आवेदन में 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक डाबीपुरा से सैमई तिराहा तक रोड शो करने और उसके बाद मंडी प्रांगण में जनसभा करने की अनुमति मांगी। लेकिन आमसभा निर्धारित सभा स्थल की जगह मुरैना-शिवपुरी रोड तहसील कार्यालय विजयपुर के सामने हुई। जिसके कारण लगभग दो ढाई घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 223, 285 में इन 6 नेताओं पर दर्ज की गई है।


यह भी पढ़ें- एमपी में किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप


बता दें कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान विजयपुर में कांग्रेस नेताओं पर लगातार दूसरे दिन दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार को भी रामनिवास रावत का एक पुराना वीडियो पोस्ट करने के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे पर एफआईआर हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले लोकायुक्त की कार्रवाई, 12 हजार रू. सैलरी वाला सोसायटी कर्मचारी निकला करोड़पति