
आखिरकार मिल गई मादा चीता 'निर्वा', 100 लोगों की टीम और दो ड्रोन जंगल में 22 दिन से कर रहे थे तलाश
कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में बीते 22 दिनों से लापता चल रही मादा निर्वा को रविवार को धोरेट रैंज के जंगल से न सिर्फ ट्रैस किया गया, बल्कि 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रैंक्युलाइज कर बाड़े में शिफ्ट भी कर दिया गया। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वो स्वस्थ पाई गई है। निर्वा के मिलने के बाद कूनो प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
हालांकि बीते 22 दिनों से निर्वा को ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन 11 अगस्त की शाम अचानक 12 अगस्त की शाम को सेटेलाइट से लोकेशन से ट्रेस हो गई। इसके बाद डॉग स्क्वायड और ड्रोन टीमों की सहायता से वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम द्वारा निर्वा को शाम के समय लोकेट कर लिया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कैप्चर नहीं कर सके। इसके बाद ड्रोन टीमों को रातभर निर्वा के लोकेशन पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई। यही वजह है कि, ड्रोन टीमों द्वारा उपलब्ध कराई गई लोकेशन के आधार पर रविवार की सुबह 4 बजे से ऑपरेशन शुरु हुआ। करीब 6 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद निर्वा को कैप्चर कर लिया गया। इसके बाद इसे बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया है।
ढूंढने में लगे से 100 से अधिक लोगों की टीम
बताया गया है कि, 21 जुलाई से निर्वा की कॉलर से सेटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन मिलना बंद हो गई थी, जिसके बाद से बीते 22 दिनों से उसकी खोज के लिए पूरा अमला लगा हुआ था। वहीं, 2 अगस्त को मादा चीता धात्री की मौत के बाद तो चिंता और बढ़ गई। यही वजह है कि, 100 से ज्यादा मैदानी अमले, दो ड्रोन टीम, एक डॉग स्क्वॉयड और हाथियों से निर्वा को ढूंढने अभियान चलाया गया, वन विभाग को सफलता मिल गई है।
5 चीते बड़े बाड़े में
निर्वा के आने के बाद अब सभी 15 चीते (7 नर, 7 मादा तथा 1 मादा शावक) स्वस्थ हैं और सभी अब बोमा में हैं। कूनो वन्यप्राणी चिकिसकों की टीम की लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
Published on:
14 Aug 2023 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
