
1 साल के पोते की जान बचाने तेंदुए से भिड़ गए दादा-दादी, जानिया फिर क्या हुआ
श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर सुनने वाले को चौंका दिया। दरअसल, यहां दादा-दादी अपने 1 साल के पोते की जान बचाने के लिये तेंदुए से भिड़ गए। इस दौरान तेंदुए ने हमला करते हुए दोनों को घायल भी कर दिया, लेकिन उन्होंने बच्चे को बचा लिया। इस दौरान मची चीख-पुकार सुनकर और गांव वाले भी आ गए, जिसपर तेंदुआ वहां से भाग गया।
बता दें कि, घटना मंगलवार रात को कूनो नेशनल पार्क के पास बसे मोरावन के धुरा गांव की है। इस दौरान जयसिंह और उनकी पत्नी बसंती घर में सो रहे थे। अचानक उन्हें अपने 1 साल के पोते बॉबी के चीखने की आवाज आई। जैसे ही वो उठे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि, तेंदुए ने बच्चे के पैर को करीब-करीब अपने जबड़ों में दबा लिये थे। दोनों ने बिना सोचे समझे तेंदुए पर झपट पड़े। जय सिंह ने तेंदुए को गले से पकड़ा और बसंती ने उसके मुंह पर हमला करते हुए बच्चे को तेंदुए के मूह से छुड़ा लिया।
घायल हो गए दादा-दादी
खुद पर हुए अचानक से हमला होते देख शायद तेंदुआ भी हड़बड़ा गया होगा। हालांकि, उसने भी दोनों पर हमला किया। उनकी आवाजों को सुनकर परिवार के सदस्य और अन्य गांव के लोग भी तुरंत ही आ गए। लोगों की आवाजें सुनकर तेंदुए जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद गांवके लोग घायल बच्चे और दादा-दादी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हमेशा बनी रहती है दहशत
आपको बता दें कि, कूनो नेशनल पार्क होने की वजह से अकसर जंगली जानवर गांव में घुस आते हैं। आए दिन ग्रामीणों का सामना इन जंगली जानवरों से होता रहता है, जिसके चलते यहां हर वक्त ग्रामीणों के बीच दहशत बनी रहती है।
रक्षाबंधन पर गुलजार हुए बाजार, देखें Video
Published on:
21 Aug 2021 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
