13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार दिन से भूख हड़ताल पर विधायक, बोले- मैं मरूंगा तब आएगी क्रांति, किसान न्याय यात्रा आज

MP Congress: फसल मुआवजे को लेकर 11 दिन से धरने पर और आब 4 दिन से भूख हड़ताल पर विधायक बाबू जंदेल, हुए भावुक, कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में भी होंगे शामिल...

less than 1 minute read
Google source verification
MP Congress

MP Congress(कांग्रेस विधायक बाबू जंदेल (फोटो पत्रिका/सोशल मीडिया))

MP Congress: फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भूख हड़ताल को आज चौथा दिन हो गया है। किसान कांग्रेस का धरना 14वें दिन भी जारी है। इस बीच आज शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।

विधायक बाबू जंडेल की भावुक अपील

इसके लिए MP Congress विधायक जंडेल ने किसानों से इसमें भागीदारी की भावुक अपील की। जंडेल ने जारी वीडियो में कहा कि 'अब मैं भूख हड़ताल तभी समाप्त करूंगा, जब सरकार मुआवजा जारी करेगी। अब या तो मैं मरूंगा या मुआवजा सरकार को देना पड़ेगा।' बोले- 'यदि मैं मर भी गया तो कोई गम नहीं, क्योंकि मेरे मरने के बाद क्रांति आएगी। मैं किसानों के लिए व्रत कर रहा हूं और जान भी जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है।'

बड़ी खबरें

View All

श्योपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग