5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसात से पेठा की फसल खराब

इधर गिरधरपुर में धान की फसल खेत में बिछ गई

less than 1 minute read
Google source verification
बरसात से पेठा की फसल खराब

खेत पर पड़ी पेठे की फसल।

कराहल/गिरधरपुर. बारिश के चलते जहां बाढ़ ने तबाही मचाई, वहीं अब रुक-रुककर हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन रही है। कराहल के निमानिया में एक किसान की छह बीघा में लगाई पेठा की फसल बरसात के चलते खराब हो गई। वहीं गिरधरपुर में धान की फसल खेतों में बिछ गई।
किसान लाखन ने एक साल पहले पारंपरिक खेती के साथ पेठा की फसल की थी। फसल का उत्पादन अच्छा हुआ, तो उसने इस बार छह बीघा में पेठा की फसल लगा दी, लेकिन लगातर बारिश के चलते फसल सड़ गई। जिससे उसे कुचलकर नष्ट करना पड़ी। इससे लाखन के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है।
उत्तरप्रदेश की मंडी में बेचता था फसल
बीते साल पेठा की फसल कर किसान लाखन प्रजापति ने उत्तरप्रदेश की आगरा की मंडी में उसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया था। इसके बाद इस साल उसने छह बीघा में फसल खड़ी कर ली खाद, कीटनाशक दवा का उपयोग करने के बाद पेठा की फसल का उत्पादन हुआ, लेकिन एक माह से हो रही लगातार बारिश के कारण बेल में लगा पेठा खराब हो गया। किसान लाखन ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
ढाई लाख का हुआ नुकसान
निमानिया के किसान बरसात की फसलों को छोडकऱ कददू, लोकी व अन्य सब्जियों की फसल करते हैं, लेकिन लाखन ने पेठा की फसल लगाकर नया प्रयोग किया था। लाखन को पता नहीं था कि जमकर एक माह तक बारिश होगी और उसका पेठा खराब हो जाएगा।